3 जून 2017

फ्रांस मेक इन इंडिया पहल को बढ़ावा देगा - मैक्रों

पेरिस दौरे के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फ्रांस के राष्‍ट्रपति इमैनुअल मैक्रों से कहा जलवायु परिवर्तन पर पेरिस समझौता पृथ्‍वी और प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। इस समझौते से हमारी भावी पीढ़ी को काफी लाभ मिलेगा।मोदी ने कहा जलवायु परिवर्तन पर पेरिस समझौता दुनिया की साझा विरासत है। प्रधान मंत्री  ने कहा कि दोनों देशों  के रिश्‍ते काफी पुराने  हैं। भारत फ्रांस एक लंबे समय से द्विपक्षीय और बहुपक्षीय मुद्दों पर साथ  साथ काम करते रहे हैं।फ्रांस के राष्‍ट्रपति इमैनुअल मैक्रों ने कहा फ्रांस मेक इन इंडिया पहल को बढ़ावा देगा।संयुक्‍त बयान में  मैक्रों और  मोदी ने कहा कि आतंकवाद दुनिया के सामने एक बड़ी चुनौती है। दोनों देश आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में साथ रहेंगे।