22 मई 2017

गद्दारों को बाहर निकाल देना चाहिए - सुशील मोदी

पटना।शत्रुघ्न सिन्हा द्वारा केजरीवाल और लालू के प्रति सॉफ्ट कार्नर दिखाने पर बिहार के भाजपा नेता सुशील मोदी ने ट्वीट के जरिये उनकी खिंचाई की और शत्रुघ्न सिन्हा को गद्दार तक करार कर डाला। अपने ट्वीट में पूर्व डिप्टी सीएम सुशील मोदी ने शत्रुघ्न सिन्हा की ओर इशारा करते हुए  लिखा कि ये जरूरी नहीं  जो व्यक्ति  मशहूर हैं उस पर भरोसा किया जाये, जितनी जल्दी हो घर से गद्दारों को बाहर निकाल देना चाहिए। उधर  लालू के बेटे तेजस्वी यादव ने अपने  ट्वीट में  शत्रुघ्न सिन्हा का समर्थन किया और सुशील मोदी की आलोचना करते हुए उन्हें 'कलर ब्लाइंडनेस' बीमारी का शिकार कहा।