29 मई 2017

जातीय तनाव वाले गांव में प्रवेश नहीं कर सके राहुल

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी को सहारनपुर के जातीय तनाव वाले  गांव  में प्रवेश नहीं करने दिया। स्थानीय प्रशासन ने उन्हें अस्पताल में जाने से भी रोक दिया। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को भी इस गांव में जाने पर पाबन्दी लगा दी। बताया जाता है राहुल गांधी को वहां  के हालत न ठीक होने के कारण प्रशासन ने उन्हें अनुमति नहीं दी। किन्तु प्रशासन ने उन्हें  पीड़ितों से अवश्य  मिलवाया।  उन्होंने भाजपा  सरकार पर  आरोप लगाया कि देश में दलित, अल्पसंख्यक, कमजोर दबाये जा रहे हैं। सरकार सूट-बूट वालों की बात सुनती और मानती है। राहुल ने यह भी आरोप लगाया कि वर्तमान सरकार  देशद्रोही शक्तियों की  शक्ति  बढ़ा  रही है और  उन्हें पैर  जमाने का अवसर  दे रही है।