13 मई 2017

विश्व के 70 से अधिक देशों में साइबर हमला, डेटा लॉक हुए

साइबर अटैक ने दुनिया के  अनेक देशों में कंप्यूटर के डेटा बंद कर दिए हैं। इस  घातक सॉफ्टवेयर प्रोग्राम ने सबसे अधिक नुकसान पहुँचाया है ब्रिटेन की स्वास्थ्य सेवाओँ पर। ब्रिटैन में इस हमले के कारण अस्पतालों को अपने वार्ड और आपात सेवा कक्ष बंद करने के लिए मज़बूर होना पड़ा। पूरे देश में अस्पतालों की अपने कंप्यूटरों और फोन तक पहुंच बंद  हो गई। साइबर हमले  के समाचार अमरीका, चीन, रूस, पुर्तगाल, इटली आदि देशों से भी मिली हैं। विशेषज्ञों का कहना हे कि इस  साइबर हमले में अमरीकी राष्ट्रीय सुरक्षा एजेंसी द्वारा विकसित प्रणाली का इस्तेमाल किया गया। बताया जाता हैं कि अवास्त और   केस्परस्की लैब  ने बताया  कि उन्होंने  इस साइबर अटैक  के लिए इस्तेमाल किए गए घातक सॉफ्टवेयर की पहचान कर ली है।