18 अप्रैल 2017

'करो या मरो' जैसे आदेश मिल रहे हैं पुलिस वालों को उ प्र में

उत्तर प्रदेश की पुलिस यदि चाहे तो सब कुछ कर सकती है। बस सख्त निर्देश देने वाला ऊपर होना चाहिए। रातोंरात शाहजहांपुर पुलिस ने महज 72 घंटों के अंदर 27 गुम लड़कियों को ढूंढ निकाला। शेष बारह लड़कियों की ढूंढ जारी है। प्रदेश में बी जे पी सरकार के आने से पुलिस का रवैया बदलता नज़र आ रहा है। पेंडिंग फाइलों को तीव्रता से निपटाने के आदेश ऊपर से आने लगे हैं। उदहारण के रूप में शाहजहांपुर में क्षेत्र के एसपी ने लापता  39 लड़कियों के पेंडिंग केसों को निपटाने का आदेश और सख्‍त चेतावनी दी और 27 लड़कियों को ढूंढ निकाला गया। शाहजहांपुर में 8 सब इंस्पेक्टरों के ट्रांसफर भी किये जा चुके हैं। 'करो या मरो' जैसा मेसेज पुलिस वालों को मिला है।