15 अप्रैल 2017

सपा और बसपा,भाजपा के विरुद्ध कर सकती हैं गठबंधन

लखनऊ। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा की उन्हें  इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन पर विश्वास नहीं है। अखिलेश ने कहा की उन्हें बैलट पर ही भरोसा है। जनता को धोखा देकर प्रदेश में सरकार बनाने का  उन्होंने भाजपा पर आरोप लगाया। पूर्व मुख्य मंत्री का आरोप कि उत्तर प्रदेश में  चुनाव धर्म और जाति के आधार पर लोगों के बीच नफरत की बात  फैलाकर लड़ा गया था। वोट की पकड़ के लिए  धर्म और जाति के आधार पर जनता को लाभ देने की बात कही गई थी। भाजपा के झूठ के खिलाफ अखिलेश यादव दूसरी पार्टियों के साथ  गठबंधन के लिए  भी तैयार हैं। बसपा प्रमुख मायावती  पहले ही   गठबंधन की बात कह चुकी हैं। लगता है समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी  भाजपा के विरुद्ध  गठबंधन बना  सकती हैं।