18 मार्च 2017

अब योगी सभांलेंगे उत्तर प्रदेश को

आखिर योगी आदित्यनाथ बने उत्तर प्रदेश के मुख्य मंत्री। सारी  अटकलें आखिर समाप्त हो हो गईं और  यूपी में सीएम को लेकर  आखिर  लखनऊ में फैसला हो गया। इससे  पूर्व  मनोज सिन्हा का नाम सबसे ऊपर  बताया जा रहा  था। लेकिन  अब  योगी आदित्यनाथ उत्तर प्रदेश के नए मुख्यमंत्री होंगे।  केशव प्रसाद मौर्य और दिनेश शर्मा डिप्टी मुख्य मंत्री  होंगे।  यह फैसला हुआ भाजपा के विधायक दल की बैठक में । लेकिन  अभी तक इसकी  कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।  योगी आदित्यनाथ गोरखपुर से लोकसभा सांसद हैं। वह  लखनऊ में  मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण समारोह में प्रधान मंत्री  भी शामिल होंगे।आदित्यनाथ  उत्तराखंड में पौड़ी गढ़वाल के रहने वाले हैं।