16 मार्च 2017

एक बिलकुल नया चेहरा होगा उत्तर प्रदेश में इस बार

कौन बनेगा उत्तर प्रदेश का  मुख्य मंत्री। प्रदेश में ही नहीं पुरे देश में यह गर्म विषय है। केंद्रीय मंत्री मनोज सिन्हा और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य के नामों का  इस पोस्ट के लिए लोगों की जवान पर ज्यादा सुनाई दे रहा है। नरेंद्र मोदी और  अमित शाह  2019 के आम चुनावों का ध्यान रखते हुए उत्तर  प्रदेश के मुख्यमंत्री पद  के किये एक  ऐसे व्यक्ति को पेश करने की कोशिश कर रहे हैं जो सर्वमान्य हो और पार्टी लाइन के साथ विकास के एजेंडे को आगे बड़ा सके। चर्चा यह भी है नरेंद्र मोदी एक बिलकुल नया चेहरा उत्तर प्रदेश में लेकर सबको चकित करने वाले हैं। बताया जाता है इस बार प्रदेश का मुख्यमंत्री एक  कम  उम्र  का नोजवान होगा। क्योंकि उत्तर प्रदेश की जनता एक नया चेहरा देखना चाहती है जो कि प्रदेश का विकास और आधुनिकीकरण तेजी से कर सके।