23 मार्च 2017

क्या मंत्रियों द्वारा झाड़ू लगाने से उत्तर प्रदेश हो सकेगा साफ़

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अधिकारियों की क्लास ले रहे हैं। योगी आदित्यनाथ एक्शन वाले चीफ मिनिस्टर नज़र आ रहे हैं। वह प्रदेश में अधिकारियों की बिगड़ी हुई पुरानी आदतों को बदलने के लिए कटिबद्ध नज़र आ रहे हैं। वह अचानक किसी भी दफ्तर में जाकर उसकी चेकिंग कर देते हैं। हाल ही में वह सचिवालय भवन में  पहुंचे  और वहां एक-एक कमरे की व्यवस्था का निरीक्षण किया। वहां   गंदगी देखकर काफी दुखी हुए और उन्होंने तत्काल एक्शन लेते हुए सरकारी दफ्तरों और स्कूल-कॉलेजों में पान-गुटखे और तंबाकू के सेवन पर और पॉलिथीन पर भी रोक लगाने के आदेश दे दिए। मुख्यमंत्री  के  एक्शन में आने के साथ ही अब  मंत्री भी एक्शन में आ गये हैं। प्रदेश के एक मंत्री उपेंद्र तिवारी भी  अपने दफ्तर के बाहर गंदगी देखकर काफी नाराज़ हुए और अपने हाथ में झाडू लगा डाली। जिससे पूरे विभाग में हड़कंप मच गया। प्रेदेश के  उप मुख्‍यमंत्री दिनेश शर्मा भी अपने विभाग का अचानक दौरा किया और अधिकारियों को तेजी के साथ फाइलों को निबटाने का निर्देश दिया।