20 मार्च 2017

पूर्व क्रिकेटर मोहसिन रजा एकमात्र मुस्लिम मंत्री उत्तरप्रदेश सरकार में

उत्तर प्रदेश की कैबिनेट में पूर्व क्रिकेटर  मोहसिन रजा भी हैं। उन्हें  राज्य मंत्री बनाया गया  है। एकमात्र मुस्लिम मोहसिन रजा  का नाम कैबिनेट में होना सबके लिए आश्चर्यजनक है। उन्होंने  2013 से राजनीति में कदम रखा था।लखनऊ विश्वविद्यालय में पड़े  मोहसिन रजा  रणजी ट्रॉफी  क्रिकेट में भी काफी लोकप्रिय थे। उनके मंत्री पद पर पहुँचने का राज, तमाम धमकियों के बावजूद भाजपा के पोस्टरों को लगाना था। रजा को 6 महीने के अंदर ही विधानसभा या विधान परिषद में से किसी एक की सदस्यता लेनी होगी। भाजपा के पक्ष में पोस्टर लगाने के कारण मोहसिन रजा को जान से मारने की धमकी तक  मिली। बताया जाता है इस कारण हर तरह के गंभीर आरोपों का सामना तक करना पड़ा जिनमें जमीन कब्जाने के आरोप से लेकर उत्पीड़न  भी भोगनी पड़ी।