5 मार्च 2017

अमेरिका में भारतीय समुदाय के खिलाफ बढ़ते नस्लीय हमले

जब से अमरीका में डोनाल्ड ट्रम्प प्रशासन सत्ता में आया है तब से दूसरे देश के साथ साथ भारतीय मूल के लोगों पर नस्लीय हमलों की घटनाएं बढ़ रही हैं। पंद्रह दिन के भीतर अबतक तीन रेसिस्ट हमले हुए जिसमें दो भारतीय मूल के लोग मारे गए। पूरे अमेरिका में रह रहे भारतियों के लिए यह चिंता का विषय बनता जा रहा है।  तीसरी घटना जो शनिवार को हुई उसमें एक  39 साल के भारतीय मूल के  सिख को गोली मारकर जख्मी कर दिया।  प्राप्त जानकारी के अनुसार अज्ञात हमलावर  ने सिख युवा  को उसके निवास  के बाहर,अपने देश वापस जाओ चिल्लाते हुए गोली मारकर घायल कर दिया। हमलावर अपना चेरा  एक नकाब से ढका हुआ था। बता दें कुछ ही दिन पहले कंसास में एक भारतीय इंजीनियर की हत्या की गई थी। केंट पुलिस प्रमुख केन थॉमस इस घटना से काफी चिंतित हैं और  इसे काफी  गंभीर घटना के तौर पर ले रहे हैं।