16 मार्च 2017

उ प्र में कांग्रेस की हार के जिम्मेदार राजबब्बर या मोदी लहर

क्या यू पी में कांग्रेस की  हार के लिए जिम्मेदार हैं राज बब्बर । कांग्रेस का पंजाब को छोड़ चुनावों में  सब जगह प्रदर्शन खराब रहा। किन्तु उत्तर प्रदेश में सपा से  गलत समय पर गठबंधन होने से राजबब्बर का भी जादू नहीं चल सका।वास्तविकता तो यह है कांग्रेस ने बुरे दिनों में सपा का साथ उत्तर प्रदेश में पकड़ा। अब कांग्रेस के खराब प्रदर्शन के लिए कांग्रेस के  कार्यकर्त्ता राज्य के अध्यक्ष राज बब्बर के गले में इस हार की माला पहनना चाहते हैं। हार के लिए बब्बर को दोषी मानते हुए आगरा के कांग्रेसी  नेताओं ने राज बब्बर के इस्तीफे की मांग की है। बता दें उत्तर प्रदेश में कांग्रेस  केवल 7 सीटों पर जीत हासिल कर सकी। बात यह भी छिपी नहीं कि इस बार सब जगह मोदी की लहर थी और साथ ही कांग्रेस ने हारने वाली पार्टी सपा का दामन पकड़ा।  राजबब्बर का मानना है कि हमारी हार का कारण मोदी की लहर थी । कारण जो भी हो कांग्रेस कार्यकर्त्ता उनसे इस्तीफे की मांग कर रहे हैं। यदि देखा जाये तो राहुल गाँधी  तक अपने छेत्र की सीटें नहीं बचा सके।