17 मार्च 2017

मनोज सिन्हा के उत्तर प्रदेश के अगले मुख्यमंत्री होने की पूरी संभावना

समाचार है कि मनोज सिन्हा  उत्तर प्रदेश के अगले मुख्यमंत्री होंगे। सुना गया है कि उनके नाम पर भाजपा में  सब लोग सहमत हैं। आईआईटी बी एच यू में छात्र रहे सिन्हा के नाम  पर शनिवार को मोहर लगा दी जाएगी। उनका स्वभाव अच्छा होने के कारण भी सबलोग उनके नाम पर सहमत हैं। बनारस हिंदू विश्वविद्यालय में छात्र संघ के अध्य्क्ष रहे मनोज सिन्हा तीन बार भाजपा के सांसद रहे हैं। सरल स्वभाव होने के कारण पार्टी को मज़बूत बनाये रख सकते हैं। उनका नाम शायद ही किसी विवाद में सुना जा सके। 19 मार्च को  प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी की उपस्थिति  में  उत्तर प्रदेश की नई सरकार शपथ लेगी ।