4 फ़रवरी 2017

अमरीकी जज के सामने डोनाल्ड ट्रम्प की नहीं चली

अमरीका के नए राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने सात मुस्लिम देशों के लोगों के अमरीका प्रवेश पर अस्थाई रूप में  रोक लगा दी थी। किन्तु अमरीकी स्टेट डिपार्टमेंट ने ट्रम्प द्वारा लगाई इस रोक को बापिस लेते हुए कहा कि जिन लोगों के पास अमरीका आने का मान्य वीसा है उन्हें अमरीका में प्रवेश करने  में किसी भी प्रकार की दिक्कत का सामना नहीं करना पड़ेगा। ट्रम्प के आदेशों अनुसार करीब साठ हज़ार  लोगों के वैध वीसे रद्द कर दिए गए थे। जिसके कारण इन सात  देशों के लोग बहुत निराश थे। किसी को अपने परिवार के पास जाना था और किसी को नोकरी के लिए अमरीका जाना था। दूसरी ओर ट्रम्प जज द्वारा उनके आदेश के खिलाफ निर्णय देने से सहमत नहीं हैं। अपने ट्वीट में उन्होंने इसे हास्यस्पद बताया और कहा शीघ्र ही इसे खारिज़ कर दिया जायेगा।