20 जनवरी 2017

चुनाव से पहले ही अखिलेश ने कांग्रेस के साथ खेला दोगला खेल

सपा द्वारा 191 उम्मीदवारों की घोषित लिस्ट से लगता है कि वह कांग्रेस के साथ दोगला खेल खेल रही है। इस लिस्ट में सपा ने उन स्थानों से अपने ही उम्मीदवार खड़े कर दिए हैं जहाँ से कांग्रेस अपने उम्मीदवार खड़े करना चाहती थी। नाखुश कांग्रेस प्रदेश अध्य्क्ष  राज बब्बर दिल्ली रवाना हो गए हैं। लगता है प्रश्न फिर खड़ा हो गया कि कांग्रेस सपा के साथ  गठबंधन करेगी या नहीं। कांग्रेस चुनाव समिति ने इस सम्बन्ध में एक विशेष मीटिंग दिल्ली में बुलाई है। जिसमें  यह तय हो सकता है कि कांग्रेस और समाजवादी पार्टी गठबंधन कर उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में लड़ेंगी या नहीं। बताया जाता कि अब  सपा कांग्रेस को घटाकर सिर्फ  80 विधानसभा सीटें ही  देना चाहती  है।