1 जनवरी 2017

रोहतक में केजरीवाल पर जूता फैंक कर हुआ स्वागत

आप के नेता अरविंद केजरीवाल पर जूता फेंक कर  रोहतक में स्वागत किया गया। केजरीवाल वहां एक रैली को संबोधत  गए थे। जूते फिंकाई  के हादसे को लेकर वह आरोप लगा रहे हैं कि नरेद्र मोदी ने  चमचों से मेरे ऊपर जूता फिंकवाया है। जूता एक युवा ने फैंक था।  इस घटना से गुस्सा अरविंद केजरीवाल  ने अपने ट्वीट में कहा कि मोदीजी, हम भी ये कर सकते हैं पर हमारे संस्कार हमें इजाज़त नहीं देते। आप चाहे जूता फिंकवाओ या सी बी आई  रेड कराओ, नोटबंदी घोटाले और सहारा बिरला रिश्वतख़ोरी का सच मैं हमेशा बताता रहूंगा। इस तरह की घटनाएं दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल के साथ पहले भी हो चकई हैं। अप्रैल 2016 में में भी एक  प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित करते समय उनपर  जूता फैंका दिया गया था।