2 दिसंबर 2016

सत्ता में दुबारा बापसी के लिए अखिलेश पकड़ सकते हैं राहुल का हाथ

अखिलेश यादव फिर से उत्तर प्रदेश के मुख्य मंत्री बनने का सपना देख रहे हैं। इसके लिए वह कांग्रेस से गठबंधन करने में भी शायद  पीछे न हटें। किन्तु सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव का कांग्रेस के साथ गठबंधन से साफ इंकार है। अखिलेश यादव की चुनावी गडित के अनुसार कांग्रेस के साथ  गठबंधन होने से  300 से ज्यादा सीटें मिल सकती हैं। बता दें उत्तर प्रदेश में विधानसभा की कुल 403 सीटें हैं।दूसरी तरफ अखिलेश को  बसपा सुप्रीमो मायावती से खास चिढ़ है। उन्होंने कहा कि बसपा सत्ता की दौड़ में  कहीं भी नहीं दिखाई दे रही  है। अमर सिंह यूपी में मुख्यमंत्री पद के दावेदार होने के  बारे में पूँछने पर अखिलेश ने  कहा कि यह उनका मात्र   सपने के अलावा कुछ नहीं।