27 दिसंबर 2016

भ्रष्टाचार के आरोपी बने आईओ ए के आजीवन अध्‍यक्ष

भ्रष्टाचार और आपराधिक आरोपों का सामना कर रहे सुरेश कलमाड़ी और अभय सिंह चौटाला को भारतीय ओलंपिक संघ का आजीवन अध्‍यक्ष घोषित किया गया है।2010 के दिल्‍ली कॉमनवेल्‍थ गेम्‍स के घोटालों सुरेश कलमाड़ी का नाम  था।जिसकी वजह से उन्हें दस महीने की जेल भी  काटनी पड़ी थी। उस समय वह आईओ ए के अध्यक्ष थे। भ्रष्टाचार से लड़ रही नरेन्द्र मोदी सरकार को  इन दोनों को आईओए का आजीवन अध्यक्ष बनाना स्वीकार नहीं है। खेल मंत्री विजय गोयल ने कहा कि पूरे देश में  एक तरफ भ्रष्टाचार के खिलाफ संघर्ष का दौर चल रहा है ऐसे समय इन दोनों की नियुक्ति चोंकाने वाली लगती है।