19 दिसंबर 2016

उत्तर प्रदेश में चलती परिवर्तन की आंधी - नरेंद्र मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने परिवर्तन रैली में विपक्ष पार्टियों पर जमकर प्रहार किया। मोदी  ने कहा कि विपक्ष जनता को गुमराह करने में लगा है। जिन मुद्दों पर सरकार  चर्चा करना चाह रही थी उसपर  विपक्ष के पास कोई भी  जवाब नहीं था इसलिए वे  पार्लियामेंट में नारेबाजी करके भ्रष्टाचारियों  की मदद कर रहे थे।पीएम कानपुर में  परिवर्तन रैली को संबोधित कर रहे थे। 500 और 1000 के पुराने नोटों के बंद,चुनावी चंदे, कालाधन, भ्रष्टाचार के सम्बन्ध में विपक्षी  राजनीतिक पार्टियों ने इतना हंगामा किया कि  नरेंद्र मोदी को बोलने का अवसर नहीं मिला। मोदी ने कहा विपक्ष ने ऐसा करके राजनीतिक हितों के लिए संसद की गरिमा को गिराया  है। कांग्रेस पार्टी की ओर इशारा करते हुए कहा कांग्रेस ने कभी भी हिसाब-किताब नहीं दिया और अब वो कालेधन वालों को बचाने में लगे  हैं। उत्तर प्रदेश  की सरकार पर निशाना लगते हु कहा कि यू पी की आम  जनता गुंडागर्दी से परेशान हो  चुकी है।