25 दिसंबर 2016

भारत पाकिस्तान के बीच बढ़ती सुलह की उम्मीदें

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नवाज शरीफ को जन्मदिन पर शुभकामनाएं दी उनके स्वस्थ और दीर्घायु होने की कामना भी  की। उधर  शरीफ ने  220 भारतीय मछुआरों को रिहा किया है। दोनों देश आपसी  तनाव को कम करने की कोशिश में हैं। शरीफ अब 67 साल के हो गए हैं। दो-तीन महीनों से  सीमा पार से हुई आतंकवादी घटनाओं के कारण बड़े आपसी  तनाव को कम करने में विशेष पहल नज़र आ रही है। पाकिस्तानी जेल अधीक्षक हसन सेहतो ने  कहा कि 220 मछुआरों को रिहा कर दिया, जबकि 219 अब भी पाकिस्तान की  हिरासत में हैं।