26 दिसंबर 2016

अखिलेश फंसे बी जे पी की बढ़ती लोकप्रियता और चाचा शिवपाल के बीच

बी जे पी की बढ़ती लोकप्रियता से बोखलाए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की अब टिकट बंटवारे को लेकर अपने चाचा शिवपाल यादव से तनातनी बढ़ गई है। चाचा  शिवपाल सपा प्रदेश अध्यक्ष हैं। दोनों के बीच की यह गर्माहट जो कि मुलायम सिंह दबाने में काफी हद तक सफल हो गए थे ,अब फिर से बाहर आ गई है। दोनों ही अपने अपने आदमियों को टिकट देना चाहते हैं ।अखिलेश ने  403 उम्‍मीदवारों की सूची भेजी है। लोगों का मानना है कि टिकट बंटवारे की यह जंग सपा को दो भागों में बाँट सकती है। समय कम है उधर सपा को बी जे पी से भी खतरा बढ़ता जा रहा है। आम जनता भी अब उत्तर प्रदेश में बदलाव चाहती है। लोग उत्तर प्रदेश की कानून और सुरक्षा व्यवस्था से बुरी तरह नाराज़ हैं। देखना है आगे क्या होता है।