27 नवंबर 2016

अमर सिंह और अखिलेश के बीच फंसे मुलायम,नहीं ढूंढ पा रहे कोई सलूशन

सपा नेता अमर सिंह और अखिलेश यादव की एनर्जी आपस में नहीं मिल पा रही है। बताया जाता है  अमर सिंह समाजवादी पार्टी के मुखिया मुलायम के पास अखिलेश की शिकायत करने पहुंचे। अमर सिंह और अखिलेश की आपस में नहीं बन पा रही है। अमर सिंह ने कहा अब वह अपना अपमान सहन नहीं कर सकते। स्थिति यहाँ तक पहुँच गई है कि वह राज्य सभा से स्तीफा देने तक को तैयार हैं। अमर सिंह देश में एक सीनियर राजनैतिक माने जाते हैं। उन्होंने यहाँ तक कहा कि मैं आज़ाद हूँ किसी का गुलाम नहीं। अब देखना यह है मुलायम इसके लिए कौन सा नया जादुई फार्मूला ढूंढते हैं। अमर सिंह नोटबंदी पर प्रधानमंत्री मोदी का समर्थन भी दे रहे हैं। अखिलेश ने अमर सिंह को दलाल तक कह कर सबके सामने पुकारा।