7 नवंबर 2016

नरेंद्र मोदी बने अतुल्य भारत अभियान के एम्बेसडर

अतुल्य भारत अभियान का चेहरा इस बार फ़िल्मी सितारे न होकर नरेंद्र मोदी होंगे। इसका मुख्य  कारण बताया जाता है  कि प्रधानमंत्री जिन देशों की यात्रा पर गए हैं वहां से भारत में आने वाले  पर्यटकों की संख्या तेज़ी से  बढ़ी है। इस प्रचार अभियान में मोदी  के   वीडियो फुटेज को दिखाया जाएगा जिसमें वह  पर्यटन के बारे में बात कर रहे हैं। अमिताभ बच्चन और आमिर खान जैसे बॉलीवुड एक्टर  भी  इस अभियान का चेहरा रह चुके हैं।अतुल्य भारत अभियान के शुरू होने में अभी करीब  40 से 45 दिन का समय लगेगा।