5 नवंबर 2016

प्रशांत किशोर को यूपी के मामले में पहले भी डांट भी मिल चुकी है सोनिया की

कांग्रेस रणनीतीकार प्रशांत किशोर के समाजवादी पार्टी अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव से मिलने से  कांग्रेस महासचिव गुलाम नबी आजाद और उत्तर  प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष राज बब्बर का गुस्सा बढ़ता नज़र आ रहा है। इन दोनों  कांग्रेसी नेताओं  का मानना है  प्रशांत किशोर हमें  बिना बताये मुलायम से क्यों मिले। बब्बर ने  प्रशांत किशोर को अच्छा  रणनीतीकार तो बताया साथ ही यह भी कहा   किसी अन्य पोलिटिकल पार्टी  से बात करने के लिए कांग्रेस हाई कमान द्वारा  उन्हें  अधिकृत नहीं किया गया  है। बताया जाता है  कि कांग्रेस अध्यक्ष  सोनिया गांधी द्वारा  प्रशांत किशोर को यूपी के अन्य  मामलों  में  पहले डांट भी मिल चुकी है। प्रियंका गांधी वाड्रा भी उनके काम करने की स्टाइल से  नाखुश नज़र आ रही हैं।प्रियंका का कहना है वह कांग्रेस के  स्थानिय और शीर्ष  नेताओं की बातों को अनदेखा  करते  हैं। सुना गया है कि अब स्थिति यहाँ तक पहुँच गई है कि  कांग्रेस पार्टी से कभी भी अलग किया जा सकता है। बता दें कि रणनीति  का काम प्रशांत को राहुल गाँधी द्वारा दिया गया था।