19 नवंबर 2016

विदेशी अब ई-पर्यटक वीजा लेकर पसंद करते हैं भारत आना


ई-पर्यटक वीजा होने से विदेशी पर्यटकों का भारत की ओर खास आकर्षण बड़ा है। अब पर्यटक अंतिम समय तक भारत जाने का निर्णय ले सकते हैं। ई-पर्यटक वीजा सुविधा से लोग अचानक  ऑनलाइन पर सस्ता एयर टिकट मिलने पर आखिरी दिन तक भारत घूमने का निर्णय ले सकते हैं। आंकड़े इस बात के गवाह हैं। अक्टूबर, 2016 में ई-पर्यटक वीजा पर कुल मिलाकर देश में 1,05,268 पर्यटकों का आगमन हुआ, जबकि अक्टूबर,2015 में 56,477 पर्यटक आए थे। सबसे ज्यादा ई वीसा  ब्रिटेन,अमेरिका और फ्रांस के लोगों ने लिया। ई वीसा की विदेशों में बढ़ती डिमांड से यह सुविधा अब भारत में 16 हवाई अड्डों पर 150 देशों के नागरिकों के लिए उपलब्‍ध है।