12 नवंबर 2016

काले धन पर शिकंजा कसने के लिए दूसरे उपाय 30 दिसम्बर के बाद

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी  ने कहा कि उनकी सरकार देश के  ईमानदार लोगों  के हितों की रक्षा के लिए सब कुछ करेगी। उन्होंने भारत  से भ्रष्टाचार को जड़ से मिटाने के लिए भाजपा सरकार  की प्रतिबद्धता को दोहराया। नरेन्द्र  मोदी ने कहा कि गरीबी के खतरे  देश को मुक्त करने की जरूरत है। 500 और  1000  रूपये  के नोटों को  बंद करके मोदी सरकार ने भ्रष्टाचार क्र खिलाफ  पहला शिकंजा कसा अब 30 दिसम्बर के बाद काले धन पर शिकंजा कसने के लिए नए उपायों को शुरू करने के  संकेत दिए गए हैं। भारत रवाना होने से पूर्व वह  जापान में  कोबे शहर  में भारतीय मूल के लोगों को संबोधित कर रहे थे।