20 नवंबर 2016

कानपुर रेल दुर्घटना, 100 यात्रियों ने खोया जीवन

इंदौर से पटना जा रही इंदौर-राजेन्द्र नगर एक्सप्रेस के 14 डिब्बे पटरी से उतरने से  आज सुबह करीब तीन बजे कानपुर-झांसी रेलखंड के पुखरायां रेलवे स्टेशन के नजदीक दुर्घटनाग्रस्त हो गई। बताया जाता  है कि  इस रेल दुर्घटना में ९७ यात्रियों ने अपना जीवन खो दिया। घायलों की संख्या करींब 150  बताई गई है। मृत यात्रियों  के परिवारों  को 3.5-3.5 लाख रुपये, गंभीर रूप से घायलों को 50-50 हज़ार रुपये और घायलों को 25-25 हज़ार रुपये के  देने की रेल मंत्रालय द्वारा घोषणा की गई  है। पटना के जिलाधिकारी पटना  ने बताया  कि रेल हादसे में घायल हुए लोगों के लिए पटना के सभी अस्पतालों में इलाज के समुचित बंदोबस्त किए गए हैं। केंद्रीय  रेल  मंत्री सुरेश प्रभु और रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा घटना स्थल पर हैं।