29 अक्तूबर 2016

उत्तर प्रदेश में भारी तादाद में पुलिस अधिकारियों के ट्रांसफर

जैसे जैसे उत्तर प्रदेश में चुनाव करीब आ रहे हैं, प्रदेश में  आइपीएस और आइएएस  अधिकारियों  के तबादले जारी हैं। हाल ही में  10 आइपीएस अफसरों के  ट्रांसफर किये गए हैं । इसबार आईजी इलाहाबाद पीके मिश्रा बनाये गए  हैं। ट्रांसफ़रों में  अशोक कुमार को  आईजी कार्मिक, संजय कक्कड़ को डीआईजी  भर्ती बोर्ड ,अजय कुमार सिंह को  सेनानायक 20वीं वाहिनी आजमगढ़ का पद मिला है । साथ ही  विजय प्रकाश आईजी लोक  शिकायत और रमित शर्मा आईजी टेक्नीकल सर्विस बने हैं। संजीव गुप्ता आईजी हाउसिंग बोर्ड , राजेश मोदक डीआईजी पीएसी,विजय प्रकाश आई जी नियम  एवं मैनुअलस बनाये गये हैं।