24 अक्तूबर 2016

बसपा या सपा के साथ गठबंधन बनाने में किसी प्रकार की आपत्ति नहीं - शीला दीक्षित

उत्तर प्रदेश में कांग्रेस की मुख्यमंत्री पद की उम्मीदवार शीला दीक्षित ने दावा किया कि चुनाव में किसी भी पार्टी को स्पष्ट बहुमत नहीं मिल सकेगा  हालांकि उत्तर प्रदेश की  अगली सरकार बनाने में कांग्रेस बड़ी  भूमिका निभाएगी। शीला दीक्षित  ने यह भी  संकेत दिए कि चुनाव के बाद पार्टी को बसपा या सपा के साथ गठबंधन बनाने में किसी प्रकार की  आपत्ति नहीं है। पार्टी की प्रचार अभियान की तैयारियों के सम्बन्ध में हुई  अहम बैठक में प्रियंका गांधी भी  शामिल हुईं। यह पहली बार है जब प्रियंका पार्टी  की किसी आधिकारिक बैठक में पहली बार भाग लेती दिखाई दीं। कांग्रेस ने आरोप लगाया कि भाजपा सांप्रदायिक रूप से ‘ध्रुवीकरण’ करने की कोशिश में लगी है।