21 अक्तूबर 2016

मीडिया के लोग चाहते हैं कि हम भी विवाद का हिस्सा बन जाये - जॉन अब्राहम

‘ए दिल है मुश्किल' अब बन चुकी है देश  में बहस का विषय। कुछ भी हो यह फिल्म प्रेस में इतनी ज्यादा हाईलाइट हो चुकी है कि सिने दर्शक इसे देखना चाहेंगे। सिने स्टारों के वक्तव्य प्रीतिदिन  जारी हैं। जाने माने लोकप्रिय बॉलीवुड स्टार जॉन अब्राहम ने भी अपने विचार रखते हुए कहा कि उनके लिए देश पहले आता है  बाकी सब बाद में। कई फिल्म स्टारों ने चुप्पी साधी हुई है। क्योंकि वह इस बहस में पड़ने से अपने ऊपर परेशानी नहीं लेना चाहते हैं।जॉन अब्राहम से जब पूछा गया कि क्या वह  पाकिस्तानी कलाकारों पर भारत में  प्रतिबंध लगाना सही मानते हैं या नहीं, इस पर जॉन ने बड़ी होशियारी बरतते हुए  कहा, ‘‘मेरे ख्याल से  इस बारे में काफी कुछ कहा जा चुका है,प्रेस  के लोग चाहते हैं कि हम भी इसका हिस्सा बन जाए "। अब्राहम  ने खुद को इस दलदल से
दूर रखना बेहतर समझा। वह  अपनी फिल्म  ‘फॉर्स 2' का गीत ‘लाल रंग' के लांचिंग के मौके पर बातचीत कर  रहे थे जो  18 नवंबर को पर्दों पर आने वाली  है।