28 अक्तूबर 2016

अखिलेश यादव बनते जा रहे हैं मुख्य मंत्री की पहली पसंद

लोग उन्हें दुबारा से मुख्य मंत्री देखना चाहते हैं

अखिलेश यादव में  लोगों को आकर्षित करने का जादू है। अब उन्होंने अपनी जगह बना ली है। लगता है अपने पिता और चाचा से फांसला बढ़ाकर अकेले ही कुछ करने के मूड में हैं। अब तक वह मुख्य मंत्री तो हैं लेकिन  महत्वपूर्ण  फैंसले पीछे से पिता मुलायम और चाचा ही लेते रहे। बताया जाता है वह जो कुछ करना चाहते थे उसमें परिवार के लोगों का अड़भंगा ही रहता था। हाल ही में सी-वोटर के नये सर्वे से पता लगा है कि उनकी लोकप्रियता  बढ़ी है और दिन प्रीतिदिन  बढ़ती जा रही है। वह नौजवान और फ्रेश हैं। फेस बुक और ट्वीटर में भी  काफी दिलचस्पी लेते हैं। सर्वे अनुसार  सितंबर में जहां अखिलेश को पसंद करने वालों की संख्या 77.1 थी, वहीं अक्तूबर में वे 83.1 प्रतिशत लोगों द्वारा उन्हें पसंद किया गया है। 75.7 प्रतिशत लोग उन्हें दुबारा से मुख्य मंत्री देखना चाहते हैं। उनका  दृढ़ संकल्प चरित्र  साफ़ दिखाई देता है।