23 अक्तूबर 2016

अखिलेश सरकार बहुमत खो चुकी है - मौर्य

 केपी मौर्य 
लखनऊ। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष केपी मौर्य ने कहा  कि अखिलेश यादव सरकार उत्तर प्रदेश  में अब  बहुमत खो चुकी है। मौर्य ने उनसे  सदन में अपना बहुमत साबित करने की मांग की। प्रेस से बात करते हुए प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने राज्यपाल से मांग की कि अखिलेश यादव को  बड़े फैसले लेने पर रोक लगाएं। पहले अखिलेश सरकार राज्यपाल  के सामने फिर से  बहुमत साबित करे। दूसरी तरफ मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने अपने सभी वरिष्ठ अधिकारियों को आदेश दिया कि वे उनके आलावा किसी दूसरे के आदेशों को न सुनें। इसका सीधा इशारा जाता है उनके पिता और चाचा की ओर।