11 अक्तूबर 2016

74 साल की उम्र में भी हमारे सुपरस्टार अमिताभ जवान दिखते हैं

सुपरस्टार अमिताभ बच्चन का आज जन्मदिन है,अब वह  74 साल के हो गये। उनकी फिल्मों की छाप हमेशा  दर्शकों के दिलों में है।74 साल की उम्र में भी   उन्होंने कई ऐसी भूमिकाएं निभायी हैं, जो हैरान कर देती हैं। सुपर स्टार  ने सोशल मीडिया पर ट्वीट करके लोगों को धन्यवाद दिया।जनता के चहेते अमिताभ  करीब 5 दशक से बॉलीवुड पर राज कर रहे और उनके द्वारा  सबसे ज्यादा फिल्मफेयर अवार्ड जीतने का रिकॉर्ड है।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट करके उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। मोदी ने ट्वीट में कहा ,आपको जन्म दिन की ढेर सारी शुभकामनाएं, मैं आपके बेहतर स्वास्थ्य की कामना करता हूं।भारत सरकार ने कला में उनके योगदान के लिए 2015 में 1984 में पद्मश्री, 2001 में पद्म भूषण और पद्म विभूषण से सम्मानित किया।