30 सितंबर 2016

ताज में नकली फोटोग्राफरों की भरमार, भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण लगाएगा प्रतिबन्ध

आगरा। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग  ने ताजमहल और आगरा की दूसरी ऐतेहासिक इमारतों में बिना लाइसेंस प्राप्त   फोटोग्राफरों  को अंदर घुसने पर प्रतिबन्ध लगाने का निर्णय लिया  है। लाइसेंस प्राप्त फोटोग्राफरों  की संख्या वर्तमान में २४५ है। किन्तु खुद को फोटोग्राफर बताकर करीब तीन हज़ार लोग और दलाल इस पेशे में  अवैधनिक रूप से कार्य करते हैं। इस तरह के नकली फोटोग्राफरों पर जल्दी ही रोक लगाई जाने वाली है। इस सम्बन्ध अधिसूचना जारी होने  के बाद, केवल उन फोटोग्राफरों को टूरिस्टों के साथ स्मारकों में प्रवेश  की अनुमति दी जाएगी
जिनको  भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण द्वारा लाइसेंस मिला हुआ  है। अवैधनिक रूप से कार्य कर रहे फोटोग्राफरों के कारण टूरिस्टों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इस तरह के लपके  फोटोग्राफरों का काम इस आड़ में सामान बिकवाने के लिए टूरिस्टों को पकड़ना होता है।