30 अगस्त 2016

पर्यटन मंत्री का आगरा में दिया बयान दुनिया भर की प्रेस की गर्मी में

गैर जिम्मेदाराना बयान देने से पूर्व मंत्रीजी को पहले सोचना चाहिए -  रंजना कुमारी

भारत के पर्यटन मंत्री महेश शर्मा  का टूरिस्ट लड़कियों के कपड़ों से सम्बंधित आगरा में  दिया  बयान विश्व भर के समाचार पत्रों  की गर्मी में  है। इससे भारतीय टूरिज्म पर क्या प्रभाव पड़ेगा कहा नहीं जा सकता है। गार्ज़ियन अख़बार अनुसार भारत में आए दिन सामूहिक बलात्कारों के कारण महिला टूरिस्टों की संख्या काफी घटी है। 2015 में भारतीय पुलिस अनुसार छह बलात्कार प्रीतिदिन  की  औसत रिपोर्ट  दर्ज की गई। पहले विदेशी महिलाऐं भारत में अकेला भ्रमड़ करने से नहीं डरती थीं। सामूहिक बलात्कारों के लगातार ख़बरों से विदेशी महिला  टूरिस्ट वैसे ही  डरने लगी हैं  और दूसरी तरफ पर्यटन मंत्री का बयान दुनिया भर की प्रेस  में छपने से डर और  बढ़ने की सम्भावना लग  रही है। दिल्ली की  सामाजिक अनुसंधान थिंक टैंक की  रंजना कुमारी ने कहा कि इस तरह के  गैर जिम्मेदाराना बयान देने से पूर्व मंत्रीजी को पहले सोचना चाहिए था।