23 अगस्त 2016

अखिलेश यादव अब भी मुख्यमंत्री पद के सबसे मज़बूत उम्मीदवार

लखनऊ : अपनी  पार्टी में  घटती लोकप्रियता के बावजूद अखिलेश यादव अब भी मुख्यमंत्री पद के सबसे मज़बूत उम्मीदवार का स्थान कायम किये हुए हैं। हाल ही में किये एक  सर्वे में  ऐसा कहा गया है। सपा में उनकी घटती लोकप्रियता का कारण आंतरिक झगडे हो सकते हैं। बताया जाता है शिवपाल की उनसे नाराज़गी अब भी  बरक़रार है, उधर अमर  सिंह भी उनसे किन्हीं कारणों से  नाराज हो गये हैं। मुलायम  सिंह अभी कुछ समय पहले ही  अमर सिंह को पार्टी में  वापस  लेकर आये हैं। बताया जाता है मुलायम के अलावा कोई नहीं चाहता था कि अमर सिंह  राज्यसभा सदस्य बनें।