15 अगस्त 2016

सपा में शिवपाल के खिलाफ साजिश - मुलायम

कई मंत्रियों पर सुविधाखोर होने का भी  आरोप लगाया मुलायम ने 

सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव ने कहा कि शिवपाल के खिलाफ साजिश चल रही है। यह उन्होंने पन्द्रह अगस्त के कार्यक्रम के बाद सपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं की मीटिंग को संबोधित करते समय कहा।कई मंत्रियों पर सुविधाखोर होने का आरोप भी  लगाया।  शिवपाल को सपा के लिए बहुत महत्वपूर्ण बताया। मुलायम ने कहा कि उनके जाने से  पार्टी में  दरार पड़ सकती है।