8 जुलाई 2016

मुलायम ने फटकारा कार्यकर्ताओं को, आंतरिक झगड़े सत्ता खो सकते हैं

समाजवदी पार्टी के मुखिया मुलायम सिंह यादव अपनी पार्टी के आंतरिक झगड़ों से परेशान हो चुके हैं। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से  कहा कि उन्हें सुधर जाना चाहिए। यदि वे नहीं सुधरे तो आने वाले चुनावों में सत्ता हमारे हाथों से चली जाएगी। उन्होंने कहा सारी पार्टियां यू पी में चुनाव जीतने के लिए मज़बूत प्रयत्न कर रहे हैं। मुलायम ने कार्यकर्ताओं को  फटकारते हुए कहा अगर अब भी नहीं बदले तो  हम सत्ता को बापिस नहीं हांसिल कर सकेंगे। बता दें  कि प्रदेश सरकार में मंत्री और मुख्यमंत्री के चाचा शिवपाल यादव से भी अखिलेश के मनमुटाव के समाचार चर्चा में हैं।