15 जुलाई 2016

प्रदेश इकाई में फेरबदल से निराश हैं आगरा के बी जे पी कार्यकर्त्ता

( हरद्वार दुबे )
आगरा। भाजपा  की उत्तर  प्रदेश इकाई की  फेरबदल में आगरा को काफी नुकसान हुआ है।हरद्वार दुबे,राम प्रताप सिंह चौहान,बेबीरानी मौर्य का नाम कार्यकारिणी से साफ हो गया है। आगरा से केंद्रीय मंत्री राम शंकर कठेरिया को पहले  ही  कुछ समय पूर्व मंत्रिमंडल से हटा दिया गया था। प्रदेश इकाई में  नया स्थान मिला है धर्मवीर प्रजापति को प्रदेश मंत्री के रूप में। बताया जाता है धर्मवीर प्रजापति को आगरा की राजनीति में कभी सक्रीय नहीं देखा गया। उनकी नियुक्ति पर स्थानीय कार्यकर्ताओं को आशचर्य हो रहा  है। किन्तु एक दूसरी नई भर्ती में सह कोषाध्य्क्ष पद पर स्थान मिला है आगरा के नवीन जैन को।