22 मई 2016

राहुल को पार्टी अध्यक्ष बनाने की उठती मांग

हाल ही के विधानसभा चुनावों में हार से  कांग्रेस के नेताओं की चिंता बढ़ गई है। पार्टी का राष्ट्रिय अस्तित्व बनाए रखने  के लिए  वरिष्ठ नेता परिवर्तनों की मांग कर रहे हैं। पार्टी के  महासचिव दिग्विजय सिंह ने राहुल गांधी को पार्टी का अध्यक्ष बनाने की मांग की है। पार्टी के वरिष्ठ नेता कमल नाथ भी राहुल गांधी को  नेतृत्व देने की बात उठाई है। पार्टी को आगे ले जाने के लिए प्रियंका गांधी को भी जिम्मेदारियां देने की मांग उठाई गई है।