22 अप्रैल 2016

शरीफ का नाम पाकिस्तान के अरबपतियों की सूची में

दुनिया भर के कई  राजनैतिक नेता, फिल्म स्टार  उद्योग पतियों का  पनामा पेपर्स लीक विवाद से बचना मुश्किल हो रहा है। पनामा पेपर्स लीक विवाद में फंसे पाकिस्तान के प्रधान मंत्री  नवाज शरीफ देश के सबसे अधिक सम्पति रखने वाले नेता के तौर पर सामने आए  हैं। बताया जाता है  कि  चार वर्षों के भीतर  उनकी संपत्ति में करीब एक अरब रुपये की बढ़ोतरी हुई  है।नवाज शरीफ और उनकी पत्नी की संपत्ति की कीमत करीब दो अरब रुपये  बताई जाती है।  चार साल के भीतर  उनकी संपत्ति में करीब एक अरब रुपये की तीव्रता से  बृद्धि होना पाकिस्तानी जनता के सामने  शरीफ के प्रति  एक बड़ा प्रश्न खड़ा करता है।वजीरे आजम नवाज शरीफ का नाम  अब पाकिस्तान  की नेशनल  असेंबली के गिने चुने अरबपतियों में जुड़ गया है।देश के अरबपतियों की सूची  में पेट्रोलियम मंत्री शाहिद खाकान अब्बासी और खैबर पख्तुनख्वा के सांसद  खयाल जमां और साजिद हुसैन तूरी शामिल हैं।