10 मार्च 2016

बत्तीस लाख मुस्लिम बने हैं भाजपा के सदस्य

बच्‍चा बच्‍चा राम का..' नारे  की तरह लोकप्रिय हो चुका है 'घर घर मोदी.. '


(सांसद साक्षीजी महाराज)
आगरा: भारतीय जनता पार्टी के   सांसद साक्षी महाराज ने कहा कि मुस्‍लिम अब भारतीय जनता पार्टी से परहेज करना दोड चुके है ,यही कारण है कि हाल में ही संपन्‍न हुए पार्टी के सदस्‍यता अभियान में 32 लाख मुसलमान पार्टी के सदस्‍य बने। उन्‍हों ने कहा कि वह भी अपने अब तक के नजरिये में थोडा परिवर्तन करेंगे। बीजेपी के पूर्व जिलाध्यक्ष भूदेव सिंह राजपूत के पुत्र वरुण राजपूत के तिलकोत्सव में शामिल होने आए फरुखाबाद  आये हुए थे। एक प्रश्‍न के उत्‍तर में उन्‍हों ने कहा कि वह...
अब समाजवादी पार्टी के कैबिनेट मंत्री आजम खां के खिलाफ भी सीमित बयानबाजी ही करेंगे। जनपद आए उन्नाव के सांसद साक्षी महाराज सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह और मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से जुड़े कुछ सवालों का जवाब उन्‍हों ने केवल मुस्‍कराहट तक ही अपने को सीमित कर दिया।

साक्षी महाराज ने कहा कि मोदी की केंद्र में सरकार बने अभी 18 महीने का समय ही गुजरा है। इन 18 महीनों में भारत में जो विकास कार्य हुए वे पिछले 60 साल में कभी नहीं हुए। मोदी के नेतृत्व में देश विश्व पटल पर उभर रहा है।
उन्होंने कहा कि जिस समय उन्होंने अयोध्या राम मंदिर के लिए आंदोलन किया था तो लोगों से बच्चा-बच्चा राम का बोलने के लिए काफी मेहनत करनी पड़ी थी। लेकिन घर-घर मोदी देश की जनता से कहलाना नहीं पड़ा।

सांसद साक्षी महाराज ने कहा कि आतंकवाद बड़ा मुद्दा है। मोदी के साथ कई देश आतंकबाद को उखाड़ फेंकने के लिए खड़े हैं। भारत इसमें पूरी इच्छा शक्ति के साथ लगा है। उन्होंने कहा कि मोदी की ताकत है कि आज पाकिस्तान बिना शर्त बातचीत करने के लिए तैयार है। प्रधानमंत्री पूरे देश के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित है। उन्होंने अपने कार्यकाल में एक भी साम्प्रदायिक दंगा नहीं होने दिया।
देश के मुस्लमान कहते हैं कि वह भारत में सबसे सुरक्षित है।जो कि दुनियां के उन मुसलमानों के लिये भी अपने आप में सबसे सामायिक संदेश है,जिनके  ऊपर कुछ खुदगर्ज शासकों ने आतंकवाद थोंपा हुआ है।