19 फ़रवरी 2016

हरियाणा में हिंसा भड़काने वालों को देखते ही गोली मारने के आदेश

हरियाणा में आरक्षण की मांग को लेकर जाटों के  आंदोलन का रूप हिंसक  होने के कारण रोहतक तथा भिवानी में कर्फ्यू  लागू कर दिया गया है। प्रदेश के  नौ जिलों में सेना भी लगा दी गई है। सरकार ने  हिंसा भड़काने  वाले तत्वों को देखते ही गोली मारने के आदेश भी दिए हैं। आंदोलनकारियों ने प्रदेश के  वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु के घर में  आग लगा दी और कुछ पुलिस वालों को  बंधक भी बनाया..
है। कई शहरों में  सरकारी और निजी संपत्तियों में आग लगा दी।