19 जनवरी 2016

'अतुल्य भारत' ब्रांड एम्बेस्डर बनने की दौड़ में अक्षय कुमार

(बॉलीवुड  अभिनेता अक्षय कुमार)
बॉलीवुड  अभिनेता अक्षय कुमार भी  'अतुल्य भारत' अभियान के  ब्रांड एम्बेस्डर बनने की दौड़ में शामिल हो गए है। आजकल सुपरस्टार  अमिताभ बच्चन का नाम इसके लिए शीर्ष पर चल रहा है।अमिताभ बच्चन के अलावा अक्षय, प्रियंका चोपड़ा और दीपिका पादुकोण भी इस दौड़ में शामिल हैं। पूर्व ब्रांड एम्बेस्डर आमिर खान के 'अतुल्य भारत' अभियान के अलग होने से यह स्थान खाली हुआ है।