4 जनवरी 2016

अखिलेश यादव ने किया 3 नेताओं को सपा से बर्खास्त

लखनऊ।  उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर पार्टी विरोधी गतिविधियों के कारण गोरखपुर इकाई के पूर्व जिला अध्यक्ष राममिलन यादव, पूर्व उपाध्यक्ष कुंवर प्रताप सिंह और  जिला कार्रकारिणी सदस्य मुख्तार अहमद खान को पार्टी द्वारा   बर्खास्त कर दिया है। निष्कासित किए गए तीनों पदाधिकारी  गोरखपुर की लोकल  राजनीति में खास पकड़  रखते हैं। यह  जानकारी  पार्टी के...
प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी द्वारा प्रेस को दी गई।