6 दिसंबर 2015

आरएसएस को आतंकी संगठन बताया उत्तरप्रदेश के मंत्री आजम खान ने

उत्तरप्रदेश के मंत्री आजम खान ने  राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ को आतंकी संगठन घोषित करने की मांग   की है। उन्होंने स्वयंसेवक संघ पर दंगे की साजिश रचने का आरोप लगाया है। इस आरोप के जबाब में भाजपा सचिव श्रीकांत शर्मा ने प्रहार करते हुए  कहा कि जब जवाहरलाल नेहरू, इंदिरा गांधी और राजीव गांधी जैसे प्रधानमंत्री राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ को नुकसान नहीं पहुंचा पाए तो उनके जैसे लोग तो बहुत नगण्य हैं। भाजपा सचिव का कहना है कि आरएसएस देश को एकजुट करने और लोगों को अपनी संस्कृति से जोड़ने के लिए काम करती  है। जबकि आजम खान और उनकी पार्टी ‘‘अलगाववादी’’ ताकतें हैं।