13 दिसंबर 2015

पर्दे में रही औरतों को हक मिलना शुरू सऊदी अरब में

सऊदी अरब  में पहली बार  महिलाओं ने नगर परिषद चुनावों में भाग लिया। साथ ही इस चुनाव में  एक महिला ने जीत भी प्राप्त की। सलाम बिन हिजाब अल ओतिबी मक्का प्रांत से जीत हांसिल करने में सफल रही हैं। इससे दिखाई देता है कि देश में महत्वपूर्ण  बदलाव आना शुरू हो गए हैं। सऊदी अरब ऐसा देश है जहाँ सऊदी  महिलाओं को न तो कार चलाने और ना ही अकेले बाहर निकलने का अधिकार है। बताया जाता है इन चुनावों में  1.30 लाख महिलाओं ने वोट डाले। करीब  5,938 पुरुष उम्मीदवार का तथा 978 महिलाएं उम्मीदवार इस चुनाव में  अपना भाग्य अजमा रही हैं।