14 नवंबर 2015

पेरिस में ISIS के आतंकी हमले के बाद आपात स्थिति की घोषणा, सीमाएं बंद की गईं

पेरिस। फ्रांस की राजधानी पेरिस में सात  स्थानों पर  आतंक वादी हमलों में 120 से अधिक लोगों की मौत हो गयी और अस्सी लोग गंभीर रूप से  घायल हो गए।  स्टेडियम पर  हमले की दौरान  में फ्रांस और जर्मनी के बीच फुटबॉल मैच चल रहा था। मैच के दौरान  फ़्रांस के राष्ट्रपति फ्रांस्वा ओलांद भी उपस्थित थे  लेकिन उन्हें सुरक्षित निकाल लिया गया राष्ट्रपति  ओलांद ने तीखी प्रतिक्रिया जाहिर करते हुए कहा है कि अब वे भी इससे बेदर्दी से निपटेंगे।सबसे अधिक  मौतें  पेरिस के बाटाक्लान सभागार में हुईं जहाँ  बंधक बनाए गए कम से कम सौ लोगों को हमलावरों ने मार दिया। फ़्रांस के राष्ट्रपति फ़्रांस्वा ओलांद ने देश में  आपात स्थिति की घोषणा कर दी  है और देश की सीमाएं चारों ओर से  बंद कर दी हैं।