5 नवंबर 2015

पवन हंस का हेलीकॉप्टर समुद्र में हुआ दुर्घनाग्रस्त

            --पवन हंस:फायल फोटो
मुम्‍बई: पवन हंस का एक हेलीकॉप्टर मंगवार की शाम साढ़े सात बजे मुम्बई हाई पर तेल और प्राकृतिक गैस निगम-ओएनजीसी के केन्द्र से उड़ान भरने के कुछ देर बाद दुर्घटनाग्रस्त होकर अरब सागर में जा गिरा। हमारी संवाददाता ने बताया है कि अब तक मिले समाचार के अनुसार व्यापारिक समुद्री जहाज-समुद्र सेवक को हेलीकॉप्टर का एक दरवाजा नजर आया था।

नेवी के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी कमोडोर राहुल सिन्हा के मुताबिक हेलीकाप्टर दक्षिण मुंबई से 80 नॉटीकल मील दूर उत्तर पश्चिम में शाम साढ़े सात बजे हादसे का शिकार हुआ। नेवी राहत और बचाव कार्य में जुटी है। आईएनएस मुंबई को भी हेलीकॉप्टर की खोज में लगाया गया है। एक सीजी जहाज और डॉर्नियर एयरक्राफ्ट भी बचाव कार्य में जुट गया है। हालांकि धुंध की वजह से बचाव कार्य में दिक्कतें आ रही हैं। बताया जा रहा है कि पवन हंस हेलीकाप्टर क्रैश के समय रात में उतरने का अभ्यास कर रहा था। उस समय इसमें दो पायलट सवार थे। नौसेना से मिली जानकारी के अनुसार हेलीकॉप्टर में दो पायलट के अलावा अन्य कोई सवार नहीं था।