11 नवंबर 2015

पेरिस जलवायु वार्ता : समझौता महत्‍वाकांक्षी,लेकिन वास्‍तविकता से दूर नहीं होना चाहिए-जावड़ेकर


पेरिस।  पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री  प्रकाश जावड़ेकर ने एक बार फिर कहा है कि पेरिस वार्ता की आसानी बनाई रखी जाये। पेरिस में आज प्री-सीओपी 21 की आम सभा के समापन सत्र में बोलते हुए  जावड़ेकर ने कहा की पेरिस समझौता महत्‍वाकांक्षी है, लेकिन महत्‍वाकांक्षा को वास्‍तविकता से दूर नहीं होना चाहिए। उन्‍होंने कहा कि पेरिस की..
सफलता के लिए पोस्‍ट-2020 वित्तीय तत्‍व महत्‍वपूर्ण मुद्दा है। जलवायु परिवर्तन से संबंधित विकासशील देशों की कार्यवाही को समर्थन बढ़ाना चाहिए। उन्‍होंने कहा की विकसित देशों द्वारा वित्त उपलब्‍ध कराने की प्रतिबद्धता उनकी ऐतिहासिक जिम्‍मेदारियों और आर्थिक क्षमताओं पर आधारित है।